ये निवेश देगें 20% तक रिटर्न – 20 percent return on investment in India

आजकल निवेश करना बहुत ही आसान हो गया है। लेकिन कहा निवेश करना है इसकी जानकारी अभी भी लोगो में कम है। ऐसे में लोग हाई रिटर्न के चक्कर में बेवकूफ बन जाते है। आज इस लेख में 20 percent return on investment के बारे में चर्चा करेंगे। हम जानेंगे की क्या इतना रिटर्न हर साल पाना संभव है या नहीं। अगर संभव है तो कैसे।

निवेश के लिए आजकल पब्लिक के पास बहुत सारे आप्शन है। सारे आप्शन में रिस्क और रिवॉर्ड का एक सम्बन्ध होता है। आमतौर पर ज्यादा रिटर्न देने वाले एसेट में रिस्क भी ज्यादा होता है। चलिए निवेश के हाई रिटर्न देने वाले आप्शन के बारे में डिटेल में जानें।

कैसे मिल सकता है 20% तक रिटर्न

आजकल देश में 20% रिटर्न देने वाले निवेश विकल्प आकर्षित हो सकते है। लेकिन ये अपने साथ जोखिम भी लेकर चलते है। हालाँकि तेजी से बढती अर्थव्यस्था में आज कुछ विकल्प है जो हाई रिटर्न दे सकते है।

  • स्टॉक मार्केट (शेयर बाजार)- शेयर बाजार में निवेश कर आप 20% रिटर्न बना सकते हैं। लेकिन इसके साथ यह उच्च जोखिम वाला निवेश आप्शन है। ऐसे में उन कंपनी में निवेश करें जिनका फंडामेंटल बढ़िया है। आप उन कंपनी में निवेश कर सकते है जो की भविष्य में बहुत ज्यादा वैल्यूबल हो सकती है। जैसे की अक्षय उर्जा और AI .
  • म्यूच्यूअल फण्ड – म्यूच्यूअल फण्ड में आपका पैसा इक्विटी और हाइब्रिड फंड्स में निवेश होता है। इसमें आपको 12-18% तक रिटर्न मिल सकता है। इसमें जोखिम माध्यम से उच्च के बीच में होता है।
  • रीयल एस्टेट- रियल स्टेट में इन्वेस्टमेंट करके आप उच्च रिटर्न बना सकते है। इसमें आप उन प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते है जिनका दाम भविष्य में बढेगा। इसके आलावा हाई पैसिव इनकम जैसे रेंट आदि देने वाले प्रॉपर्टी में भी निवेश कर सकते है।

तो दोस्तों ये कुछ आप्शन है जिनसे आप हाई रिटर्न बना सकते है। चलिए इनसे सम्बंधित जोखिम पर चर्चा करें।

Also Read- 

हाई रिटर्न के लिए निवेश करने से पहले जाने ये बातें

दोस्तों हाई रिटर्न के लिए कही निवेश करने से पहले हमे जोखिम के बारे में डिटेल में जानना चाहिए।

  • उच्च जोखिम और उच्च रिटर्न का संबंध- निवेश की दुनिया में एक कहावत है जितना ज्यादा रिटर्न, उतना ज्यादा जोखिम। अगर आप ज्यादा जोखिम उठाने को तैयार है तभी ही हाई रिटर्न के लिए निवेश करें।
  • लिक्विडिटी- कई बार हम ऐसे निवेश के विकल्प में निवेश करते है जहा से बहार निकलना आसान नहीं होता। जैसे की रियल स्टेट को ही ले सकते है। इसमें आपके प्रॉपर्टी के लिए खरीददार मिलेंगे इसके बारे में आप पहले से अंदाजा नहीं लगा सके है।
  • भावनात्मक निवेश से बचें- हाई रिटर्न के बहकावे से दूर रहना बहुत जरुरी है। हाई रिटर्न के लिए निवेश करने से पहले फंडामेंटल और टेक्निकल जानकारियों को समझे।

तो दोस्तों इस लेख 20 percent return on investment के बारे में डिटेल में जाना है। अगर आपके मन में कोई सवाल या फिर सुझाव है तो कमेन्ट में जरुर साझा करें।

Leave a Comment