अगर आप ₹10,000 को 1 साल के लिए पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में जमा करते हैं, तो आपको कितना ब्याज मिलेगा और कुल राशि कितनी होगी? आइए इस पोस्ट में इसे आसान भाषा में समझते हैं –
पोस्ट ऑफिस में ₹10000 जमा करने पर 1 साल में कितना मिलेगा (2025)
इस समय 1 साल के लिए पोस्ट ऑफिस FD पर 6.9% वार्षिक ब्याज दर लागू है। साधारण ब्याज की गणना करें तो ₹10,000 पर ब्याज ₹708 मिलेगा। यानी 1 साल बाद कुल राशि ₹10,708 होगी। पोस्ट ऑफिस में ब्याज की गणना हर 3 महीने (क्वार्टरली) होती है। इस आधार पर कुल राशि लगभग ₹10,715 होगी।
पोस्ट ऑफिस की FD का ब्याज दर बैंकों की तुलना में थोड़ा ज्यादा है। SBI में 6.80% ब्याज दर से ₹698 रुपये ब्याज मिलेगा। HDFC में 6.60% दर से ₹676 रुपये और ICICI में 6.70% दर से ₹687 रुपये ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस में 6.9% ब्याज दर से ₹708 रुपये मिलेंगे। यानी, पोस्ट ऑफिस FD में बैंक की तुलना में 10-30 रुपये ज्यादा मिलते हैं।
1 साल की FD पर कोई टैक्स छूट नहीं मिलती। यह फायदा केवल 5 साल की FD पर मिलता है।
यह भी पढ़ें – पोस्ट ऑफिस में हर महीने 5000 रुपए जमा करने पर 5 साल में कितना ब्याज मिलेगा
पोस्ट FD खाते की खास बातें –
- पोस्ट ऑफिस FD खाता आप न्यूनतम राशि ₹1,000 से शुरू कर सकते हैं। FD की अवधि 1 से 5 साल तक हो सकती है।
- खाता खोलने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और पता प्रमाण जैसे दस्तावेजों की जरूरत होगी।
- पोस्ट ऑफिस में 5 साल की FD पर टैक्स छूट मिलती है।
- अगर ब्याज ₹40,000 से ज्यादा हो, तो 10% TDS काटा जाता है। लेकिन ₹10,000 के निवेश पर TDS नहीं कटेगा।
- 6 महीने के बाद FD तोड़ सकते हैं, लेकिन ब्याज दर घटकर बचत खाते जितनी यानी 4% या जो भी हो, वाही हो जायेगी।
जादा पैसा कैसे मिल सकता है?
अगर आप ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं, तो 5 साल की FD, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
5 साल की FD में 7.5% ब्याज के साथ कुल ₹14,903 मिल सकता है। NSC में 7.7% ब्याज और टैक्स बेनिफिट मिलता है। KVP में 7.5% ब्याज के साथ 115 महीने में रकम दोगुनी हो जाती है।
पोस्ट ऑफिस की 1 साल की FD में ₹10,000 जमा करने पर आपको ₹10,708 – ₹10,715 मिलेंगे। यह बैंक FD से थोड़ा बेहतर विकल्प है और सुरक्षित भी है। अगर आप ज्यादा ब्याज चाहते हैं, तो 5 साल की FD या NSC जैसी योजनाओं पर विचार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – पोस्ट ऑफिस में 1500 हर महीने जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा
नमस्ते! मैं शिवाकांत श्रीवास्तव, NiveshCalculator.in वेबसाइट पर ब्लॉग पोस्ट लिखने का काम करता हूँ। मुझे शेयर बाजार और निवेश जैसे विषयों में रूचि है। ब्लॉग लिखते समय मेरा प्रयास रहता है कि पाठकों तक सही और सटीक जानकारियां पहुंचाई जाएँ, जिससे उनकी मदद हो सके।