मॉर्गेज लोन क्या होता है, कितना ब्याज लगता है?

मॉर्गेज लोन प्रॉपर्टी के अगेंस्ट लिए जाने वाले लोन को कहते है। इस लोन में कस्टमर अपने प्रॉपर्टी को गिरवी रख करके लोन प्राप्त करते है। इस लेख में हम डिटेल में जानेंगे की मॉर्गेज लोन क्या होता है और कितना ब्याज लगता है।

इस तरह के लोन एक सुरक्षित लोन की केटेगरी में आते है। इसलिए इन लोन के ब्याज दर अन्य लोन जैसे पर्सनल लोन आदि से बहुत कम ब्याज दर मिलता है। चलिए इस लेख में हम डिटेल में मॉर्गेज लोन के ब्याज दर और लोन लेने की शर्ते पर चर्चा करें।

मॉर्गेज लोन कितने ब्याज दर मिलता है

एक सिक्योर्ड लोन होने की वजह से मॉर्गेज लोन के ब्याज दर 7% प्रति वर्ष से शुरू हो जाते है। हालाँकि मॉर्गेज लोन के ब्याज दर बैंक के आधार पर और अन्य चीजो पर निर्भर करते है। जितना सस्ता लोन आपको मिलता है उतना ही आसन इसे चुकाना होता है। चलिए जानते है इंडिया में सबसे कम ब्याज दर पर मॉर्गेज लोन देने वाले बैंक के बारे में।

बैंक ब्याज दर (न्यूनतम)
बैंक ऑफ बड़ौदा 10.85%
ICICI बैंक 10.85%
पंजाब नेशनल बैंक 10.40%
HDFC बैंक 9.50%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 10.00%
बैंक ऑफ इंडिया 11.25%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 10.45%
एक्सिस बैंक 10.50%

 

Also Read-

लोन लेने से पहले जाने लाभ और शर्ते

लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी के कई सारे फायदे है जो की इसे अन्य लोन से बेहतर बनाता है। चलिए जानते है क्या है मॉर्गेज लोन के फायदे।

  • उपयोग – मार्गेज लोन का उपयोग कई तरह की पैसे की जरुरत को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।
  • लोन अमाउंट – प्रॉपर्टी के अगेंस्ट लोन की अधिकतम राशी 25 करोड़ रूपये है। आप प्रॉपर्टी के कीमत का 75% तक लोन के रूप में ले सकते है।
  • ब्याज दर – सिक्योर्ड लोन होने की वजह से अन्य लोन की तुलना में इसका ब्याज दर कम होता है।
  • लोन अवधि – मॉर्गेज लोन आप अधिकतम 20 साल तक ले सकते है। इतना समय होने की वजह से आपकी मंथली emi भी कम रहती है। जिसकी वजह से चुकाना आसान होता है।

शर्ते –

  • मॉर्गेज लोन लेने के लिए आपकी आयु 18-70 साल के बीच में होनी चाहिए।
  • कम से कम सालाना आय  ₹1.5 लाख होना चाहिए।

तो दोस्तों इस लेख में आपने जाना की मॉर्गेज लोन क्या होता है। साथ ही साथ अपने ब्याज दर और लाभ भी जाना है। अगर आपके मन में कोई सवाल या फिर सुझाव है तो कमेन्ट में जरुर साझा करें।

Leave a Comment