अगर आप भी पर्सनल लोन ले रहे है तो इससे पहले आपको उसके लिए कितनी ईएमआई चुकानी होगी यह जानना जरुरी है . इस लेख में हम जानेंगे की 5 साल के लिए 5 लाख, 3 लाख , 2 लाख पर्सनल लोन की ईएमआई कितनी है?
पर्सनल लोन की ईएमआई लोन अमाउंट, ब्याज दर और कितने समय के लिए लोन लिया जा रहा है पर निर्भर करती है। अगर ब्याज दर ज्यादा रहेगा तो आपको लोन की ईएमआई भी ज्यादा चुकानी होगी। यदि लोन का समय कम रहेगा तो भी आपको ज्यादा ईएमआई देनी पड़ेगी।
5 साल के लिए 5 लाख पर्सनल लोन की ईएमआई कितनी है?
पर्सनल लोन एक असुरक्षित लोन है इसलिए ब्याज दर अन्य लोन की तुलना में अधित होता है। चलिए जानते है 5 लाख के पर्सनल लोन पर विभिन्न बैंक के ब्याज दर और ईएमआई क्या है।
बैंक का नाम | पर्सनल लोन की ब्याज दर | लगभग EMI 5 साल में |
स्टेट बैंक (SBI) | अधिकतम 15.30% | 11,974 रुपये प्रति माह |
बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB) | अधिकतम 18.75% | 12,888 रुपये प्रति माह |
HDFC बैंक | औसत 16% | 12,159 रुपये प्रति माह |
ICICI बैंक | औसतन 16% | 12,159 रुपये प्रति माह |
पंजाब नेशनल बैंक | अधिकतम 16.95% | 12,399 रुपये प्रति माह |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | अधिकतम 15.45% | 12,000 रुपये प्रति माह |
एक्सिस बैंक | 16% से शुरू | 12,159 रुपये प्रति माह |
जैसा कि आप ऊपर टेबल में देख सकते हैं कि 5 साल के लिए 5 लाख पर्सनल लोन की ईएमआई औसतन, ज्यादातर बैंकों में 12,000 रुपये प्रति माह है। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि ब्याज दर के साथ साथ बैंक की प्रोसेसिंग फीस, GST और लेट फीस भी ईएमआई को प्रभावित करती है।
रिलेटेड पोस्ट – |
3 लाख की ईएमआई कितनी होगी?
चलिए जानते है की अगर आप 5 साल के लिए 3 लाख का पर्सनल लोन लेंगे तो आपको कितनी ईएमआई चुकानी होगी। जैसा की हमने इस टेबल में देखा की 5 साल के लिए 3 लाख के पर्सनल लोन पर 7200 रुपये प्रति माह के आसपास बनता है .
बैंक का नाम | पर्सनल लोन की ब्याज दर | लगभग EMI 5 साल में |
स्टेट बैंक (SBI) | अधिकतम 15.30% | 7,184 रुपये प्रति माह |
बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB) | अधिकतम 18.75% | 7,733 रुपये प्रति माह |
HDFC बैंक | औसत 16% | 7,295 रुपये प्रति माह |
ICICI बैंक | औसतन 16% | 7,295 रुपये प्रति माह |
पंजाब नेशनल बैंक | अधिकतम 16.95% | 7,440 रुपये प्रति माह |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | अधिकतम 15.45% | 7,200 रुपये प्रति माह |
एक्सिस बैंक | 16% से शुरू | 7,295 रुपये प्रति माह |
2 लाख पर्सनल लोन की ईएमआई –
चलिए जानते है की 5 साल के लिए 2 लाख के पर्सनल लोन पर कितनी emi चुकानी पड़ेगी .
बैंक का नाम | पर्सनल लोन की ब्याज दर | लगभग EMI 5 साल में |
स्टेट बैंक (SBI) | अधिकतम 15.30% | 4,790 रुपये प्रति माह |
बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB) | अधिकतम 18.75% | 5,155 रुपये प्रति माह |
HDFC बैंक | औसत 16% | 4,864 रुपये प्रति माह |
ICICI बैंक | औसतन 16% | 4,864 रुपये प्रति माह |
पंजाब नेशनल बैंक | अधिकतम 16.95% | 4,960 रुपये प्रति माह |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | अधिकतम 15.45% | 4,800 रुपये प्रति माह |
एक्सिस बैंक | 16% से शुरू | 4,864 रुपये प्रति माह |
ऊपर दिए गये टेबल से हम देख सकते है 2 लाख के पर्सनल लोन पर 5 साल तक हमे लगभग 5000 रुपये प्रति माह की emi चुकानी होगी .
इस लेख में हमने आपको बताया की 5 साल के लिए 5 लाख, 3 लाख , 2 लाख पर्सनल लोन की ईएमआई कितनी है। उम्मीद करता हूँ की लेख आपके सवाल के जवाब दे दिया होगा। यदि आपके मन में कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट में हमसे जरुर साझा करें।
Also Read: |
नमस्ते! मैं शिवाकांत श्रीवास्तव, NiveshCalculator.in वेबसाइट पर ब्लॉग पोस्ट लिखने का काम करता हूँ। मुझे शेयर बाजार और निवेश जैसे विषयों में रूचि है। ब्लॉग लिखते समय मेरा प्रयास रहता है कि पाठकों तक सही और सटीक जानकारियां पहुंचाई जाएँ, जिससे उनकी मदद हो सके।