Close Menu
  • Yojana
    • Pradhan Mantri Yojana
    • State Wise Yojana
    • Employment Yojna
    • Kisan Yojana
    • Mahila Yojana
  • Saving Scheme
  • Loan Appy
  • EMI Calculation
  • Finance News
Facebook X (Twitter) Instagram
Nivesh Calculator
  • Yojana
    • Pradhan Mantri Yojana
    • State Wise Yojana
    • Employment Yojna
    • Kisan Yojana
    • Mahila Yojana
  • Saving Scheme
  • Loan Appy
  • EMI Calculation
  • Finance News
Nivesh Calculator
Home » गरीब आदमी को कितना लोन मिल सकता है?
Loan Appy

गरीब आदमी को कितना लोन मिल सकता है?

AdminBy AdminMarch 30, 2025Updated:June 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जैसा कि आप जानते हैं देश में अमीरी और गरीबी के बीच फासला काफी जादा बढ़ता जा रहा है। अमीर आदमी अमीर पर गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है। इसका मूल कारण है महंगाई और नौकरियों में मिलने वाली बेहद कम आमदनी। ऐसे में गरीब लोग जो महीने का 10 / 20 हजार रुपये या उससे भी कम कमाते हैं उन्हें चाहकर भी लोन मिलना बहुत मुश्किल पड़ जाता है। इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि कैसे आप कम आमदनी व ख़राब सिबिल होने के बाद भी लोन पा सकते हैं –

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए लोन योजनायें –

भारत सरकार गरीब लोगों के लिए जो अपना स्वरोजगार जैसे रेहड़ी पटरी या पथ विक्रेता के तौर पर दुकान लगाने, सब्जी बेचने का ब्यापार शुरू करने, किराना स्टोर खोलने आदि के लिए 10 हजार से लेकर 50 हजार या लाख, 2 लाख रुपये तक लोन राशि पा सकते हैं।

यह पैसा आप अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं, और आसान मासिक किस्तों में बैंक को वापस कर सकते हैं। योजना की जानकारी और आवेदन का तरीका जानने के लिए पोस्ट को आगे पढ़ते रहें –

पहली योजना – प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन

स्वनिधि योजना सबसे आसान प्रक्रिया के द्वारा बेहद गरीब लोगों को बैंक से लोन दिलाने में मदद करती है। योजना के तहत छोटे रेहड़ी-पटरी वाले व्यापारियों को सरकार 50,000 रुपये तक का कर्ज उपलब्ध करवा रही है। इस योजना में शुरुआती कर्ज 10,000 रुपये का मिलता है, जिसे समय पर चुकाने पर 20,000 रुपये और फिर 50,000 रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। अब तक लाखों लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। सरकार ने इस योजना की अवधि को बढ़ाने पर विचार किया है ताकि ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें।

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले pmstreetvendor.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Apply for Loan” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से वेरिफाई करें।
  4. मांगी गई जानकारी जैसे आधार कार्ड, व्यवसाय का विवरण और बैंक खाता संख्या भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, जैसे पहचान पत्र और व्यवसाय प्रमाण।
  6. आवेदन सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें।

आपके आवेदन की स्थिति जानने के लिए पोर्टल पर लॉगिन करें। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और बहुत आसान है।

दूसरी योजना – प्रधानमंत्री मुद्रा शिशु-किशोर लोन

मुद्रा योजना के तहत छोटे और मध्यम व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा बिना गारंटी लोन दिया जाता है। शिशु लोन के तहत 50,000 रुपये तक का लोन, किशोर लोन के तहत 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक, और तरुण लोन के तहत 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। 2024 में, सरकार ने इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को और सरल बनाया है और ब्याज दरों में भी कमी की है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

आवेदन कैसे करें?

  1. नजदीकी बैंक शाखा में जाएं या mudra.org.in वेबसाइट पर विजिट करें।
  2. शिशु, किशोर या तरुण लोन की श्रेणी चुनें।
  3. आवेदन पत्र भरें और अपना आधार कार्ड, पहचान पत्र, व्यवसाय योजना और बैंक खाता विवरण जैसे जरूरी दस्तावेज साथ में दें।
  4. बैंक अधिकारी से फॉर्म व दस्तावेज़ की जांच करवाएं।
  5. आवेदन सबमिट करने के बाद बैंक से स्वीकृति और लोन की राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

SBI Personal Loan 2025: आसान EMI और तेज अप्रूवल के लिए पूरी जानकारी

December 13, 2025

1 बीघा जमीन पर कितना लोन मिल सकता है

September 2, 2025

State Bank (SBI) Home loan interest rates 2025

June 11, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

पैसा निवेश करने के लिए सबसे अच्छी जगह कहां है?

March 10, 2025199 Views

बैंक 1 महीने में कितना ब्याज देता है? बैंक की ब्याज दर क्या है?

January 5, 2025145 Views

FD Double Time 2025: एफडी कितने साल में डबल होती है

January 7, 2025112 Views

एलआईसी में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा?

December 2, 2024107 Views
Don't Miss

Sahara India Refund प्रक्रिया 2025: पैसा वापस पाने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

By VikasDecember 15, 2025

Sahara India Refund प्रक्रिया 2025 उन लाखों भारतीय निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है,…

SBI Personal Loan 2025: आसान EMI और तेज अप्रूवल के लिए पूरी जानकारी

December 13, 2025

Post Office RD Scheme 2025: छोटी-छोटी मासिक बचत से मजबूत फंड बनाने की संपूर्ण गाइड

November 26, 2025

सरकार ने जारी की नई ब्याज दरें – PPF, NSC, Sukanya, KVP की पूरी लिस्ट

October 12, 2025
About Nivesh Calculator

Nivesh Calculator is an informational platform that helps readers understand government schemes, savings plans, and investment updates in India. We provide verified, easy-to-read guides on Yojanas, finance, and welfare programs to help people make informed decisions.
We're accepting new partnerships right now.

Our Picks

Sahara India Refund प्रक्रिया 2025: पैसा वापस पाने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

December 15, 2025

SBI Personal Loan 2025: आसान EMI और तेज अप्रूवल के लिए पूरी जानकारी

December 13, 2025

Post Office RD Scheme 2025: छोटी-छोटी मासिक बचत से मजबूत फंड बनाने की संपूर्ण गाइड

November 26, 2025
Most Popular

ऑटो लोन की ईएमआई कैलकुलेशन 2025 (auto loan emi calculator)

March 25, 20250 Views

10 लाख कार लोन की ईएमआई कितनी होती है?

March 25, 20250 Views

5 साल के लिए 10 लाख पर्सनल लोन की ईएमआई कितनी होती है

March 26, 20250 Views
Nivesh Calculator
  • Disclaimer
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • About US
  • Terms and Conditions
© 2026 Nivesh Calculator.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.