Close Menu
  • Yojana
    • Pradhan Mantri Yojana
    • State Wise Yojana
    • Employment Yojna
    • Kisan Yojana
    • Mahila Yojana
  • Saving Scheme
  • Loan Appy
  • EMI Calculation
  • Finance News
Facebook X (Twitter) Instagram
Nivesh Calculator
  • Yojana
    • Pradhan Mantri Yojana
    • State Wise Yojana
    • Employment Yojna
    • Kisan Yojana
    • Mahila Yojana
  • Saving Scheme
  • Loan Appy
  • EMI Calculation
  • Finance News
Nivesh Calculator
Home » पोस्ट ऑफिस MIS मंथली इनकम स्कीम 2025

पोस्ट ऑफिस MIS मंथली इनकम स्कीम 2025

इस समय बाजार में पैसे फिक्स करके FD से हर महीने पैसे कमाने की स्कीम खूब चर्चा में है. कई बैंक और पोस्ट ऑफिस द्वारा फिक्स डिपोजिट मंथली इनकम यानी MIS स्कीम चला रही हैं. इस पोस्ट में जानेंगे कि क्या पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम में पैसे डालना आज की डेट में सही फैसला होगा या नहीं, इसके साथ स्कीम से जुड़े अहम् सवालों के जबाब भी यहाँ बताएं जाएंगे –

पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम (POMIS) 2025 –

भारतीये डाक विभाग द्वारा लांच इस स्कीम में आप एक साथ लम्सम अमाउंट (इकठ्ठा पैसा) जमा करके, हर महीने फिक्स (गारंटी के साथ) इनकम बना सकते हैं. यह स्कीम वैसे तो काफी समय से पोस्ट ऑफिस में चल रही है लेकिन हाल ही में कुछ नए बदलाव इसमें किये गए हैं. जिससे योजना की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ है.

यह स्कीम पूरी तरह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आती है जिससे इसपर आँख बंद करके भरोसा किया जा सकता है, डिफ़ॉल्ट होने के चान्स न के बराबर हैं.

इसे भी पढ़ें – पोस्ट ऑफिस में 50000 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा

इसमें कितना पैसा जमा करने के नियम जाने –

  • आप पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम में अधिकतम 9 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं, पहले यह लिमिट 4 लाख 50 हजार थी.
  • अगर जॉइंट (अधिकतम 3 लोग मिलकर) अकाउंट खुलवाते हैं तो अधिकतम लिमिट 15 लाख तक हो जाती है.
  • न्यूनतम इसमें आप न्यूनतम 15 सौ रुपये से खाता खुलवा सकते हैं
  • यह अकाउंट आप किसी के साथ भी खुलवा सकते हैं लेकिन इसमें एक व्यक्ति द्वारा अधिकतम 9 लाख ही जमा किया जा सकता है
  • यह स्कीम 5 साल के लिए होती है और इसमें कोई भी 10 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति खाता खुलवा सकता है
  • 10 से 18 वर्ष का अकाउंट होल्डर, एडल्ट होने तक पैसे नहीं निकल सकता, 18 वर्ष की आयु के बाद पोस्ट ऑफिस जाकर खाता माइनर से नार्मल अकाउंट में बदलवाना होता है
  • इस स्कीम में NRI लोग निवेश नहीं कर सकते

Post Office Monthly Income Scheme new Interest Rate –

आपको बता दें इस स्कीम का इंटरेस्ट यानी ब्याज दर हर तिमाही बदल सकता है, लेकिन नोट करने वाली बात यह है कि MIS स्कीम में खाता खुलवाने के समय जो ब्याज दर रहती है वही पूरे टाइम यानी 5 साल तक मान्य होती है. बात करें यदि वर्तमान इंटरेस्ट रेट की तो इस समय यह 7.4 प्रतिशत सालाना है.

कैसे खुलवाएं पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में अकाउंट –

MIS यानी Monthly Income Scheme में खाता खुलवाना बेहद आसान है, इसके लिए आपको नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर आवेदन फॉर्म भरना होता है. आवेदन की प्रक्रिया व सभी जरुरी डिटेल पोस्ट ऑफिस की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें – सुकन्या समृद्धि योजना 500 रुपये प्रति माह जमा करने पर कितना मिलेगा

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम का लॉक इन पीरियड और पैसा निकालने के नियम –

  • पहले यह स्कीम 6 साल में पूरी होती थी लेकिन अब इसे सरकार ने बदल कर 5 साल कर दिया है.
  • स्कीम का समय पूरा होने पर भी पैसा नहीं निकलने पर आपको ब्याज दरें सामान्य दर (3 से 4 प्रतिशत) जैसे मिलेगी
  • 5 साल से पहले पैसे निकालने की स्थिति में आपको कम से कम 1 साल तो निवेश पूरा करना होगा
  • 1 से 3 साल के बीच पैसे निकालने पर 2 प्रतिशत की पेनालिटी देनी होगी
  • 3 से 5 साल के बीच पैसे निकालने पर 1 प्रतिशत की पेनालिटी देनी होगी

पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम में खाता धारक की मृत्यु होने पर नियम –

यदि पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम का खाता किसी एक खाता धारक द्वारा खुलवाया जाता है तो खाता धारक की मृत्यु होने पर, नॉमिनी (उत्तराधिकारी) को पोस्ट ऑफिस जाकर खाता बंद करवाना होगा. खाता बंद होने के बाद पूरा पैसा ब्याज सहित मिल जाता है.

यदि खाता जॉइंट है तो एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर, दुसरे व्यक्ति को पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम का अकाउंट सिंगल करवाने का विकल्प दिया जाता है.

क्या आपको पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करना चाहिए?

यदि आप अपने पैसों को रिस्क फ्री स्कीम में डालना चाहते हैं तो यह एक विश्वसनीय विकल्प हो सकता है. हालाँकि अन्य छोटे बड़े बैंक भी आपको 5 साल की FD पर 7 प्रतिशत या उससे अधिक का ब्याज ऑफर करते हैं.

हालाँकि एक्सपर्ट की माने तो यदि मंथली इनकम स्कीम में अपने निवेश का एक हिस्सा डालना अच्छा और भरोसेमंद कमाई का तरीका है. इससे आपका पैसा मूलधन सुरक्षित बना रहता है.

तो दोस्तों उम्मीद है आपको पोस्ट ऑफिस की मोनेट इनकम FD स्कीम की जानकारी मिल गयी होगी. आपसे निवेदन है कि आप अपने दोस्तों को भी यह पोस्ट शेयर करें, धन्यवाद !

इसे भी पढ़ें – सुकन्या योजना में 14 वर्ष तक ₹ 1000जमा करेंगे तो 18 वर्ष में कितना मिलेगा

Related Posts

SBI Personal Loan 2025: आसान EMI और तेज अप्रूवल के लिए पूरी जानकारी

December 13, 2025

1 बीघा जमीन पर कितना लोन मिल सकता है

September 2, 2025

State Bank (SBI) Home loan interest rates 2025

June 11, 2025
Top Posts

पोस्ट ऑफिस में ₹ 1000 जमा करने पर 15 साल में कितना मिलेगा

December 18, 2024

सुकन्या योजना में 14 वर्ष तक ₹1000 जमा करेंगे तो 18 वर्ष में कितना मिलेगा

December 18, 2024

SBI में कितने साल में पैसा डबल होता है

December 14, 2024

पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली स्कीम (पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम)

December 18, 2024
Don't Miss

Sahara India Refund प्रक्रिया 2025: पैसा वापस पाने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

By VikasDecember 15, 2025

Sahara India Refund प्रक्रिया 2025 उन लाखों भारतीय निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है,…

SBI Personal Loan 2025: आसान EMI और तेज अप्रूवल के लिए पूरी जानकारी

December 13, 2025

Post Office RD Scheme 2025: छोटी-छोटी मासिक बचत से मजबूत फंड बनाने की संपूर्ण गाइड

November 26, 2025

सरकार ने जारी की नई ब्याज दरें – PPF, NSC, Sukanya, KVP की पूरी लिस्ट

October 12, 2025
About Nivesh Calculator

Nivesh Calculator is an informational platform that helps readers understand government schemes, savings plans, and investment updates in India. We provide verified, easy-to-read guides on Yojanas, finance, and welfare programs to help people make informed decisions.
We're accepting new partnerships right now.

Our Picks

Sahara India Refund प्रक्रिया 2025: पैसा वापस पाने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

December 15, 2025

SBI Personal Loan 2025: आसान EMI और तेज अप्रूवल के लिए पूरी जानकारी

December 13, 2025

Post Office RD Scheme 2025: छोटी-छोटी मासिक बचत से मजबूत फंड बनाने की संपूर्ण गाइड

November 26, 2025
Most Popular

सुकन्या योजना में 14 वर्ष तक ₹1000 जमा करेंगे तो 18 वर्ष में कितना मिलेगा

December 18, 2024

SBI में कितने साल में पैसा डबल होता है

December 14, 2024

पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली स्कीम (पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम)

December 18, 2024
Nivesh Calculator
  • Disclaimer
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • About US
  • Terms and Conditions
© 2026 Nivesh Calculator.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.