सुकन्या समृद्धि योजना (PMSSY) भारतीय सरकार की एक विशेष योजना है, जिसे लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए चलाया जा रहा है। यह योजना, पूरे देश में अभिभावकों को, अपनी 10 वर्ष आयु तक की बेटियों के लिए खाता खोलने का मौका देती है। इसमें 15 साल के लिए खाते में पैसा निवेश किया जाता है। जबकि खाता पूरा होने का समय, अकाउंट ओपन करने की डेट से 21 साल पूरा होने पर होता है। इस पोस्ट में हम आपको इस महीने तक सुकन्या समृद्धि खाता से जुड़ी खबरें और जरुरी जानकारियां देंगे, जिससे आपको मदद मिलेगी –
सुकन्या समृद्धि खाता से जुड़ी खबरें (फरवरी 2025) –
- सुकन्या समृद्धि योजना एक लोकप्रिय बचत योजना है और सरकार अक्सर इस योजना में छोटे-मोटे बदलाव करती रहती है। हालांकि, केंद्रीय बजट 2024-25 में इस योजना में कोई बड़ा बदलाव होने की खबर नहीं है।
- इस तिमाही यानी जुलाई, अगस्त व सितम्बर (2024) के लिए, ब्याज दर 8.2% सालाना रहेगी।
- एक वित्तीय वर्ष के दौरान खाता चलाने वाले अभिभावक, न्यूनतम जमा ₹ 250/- एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम जमा ₹ 1.5 लाख ही जमा किया जा सकता है।
- जमा राशि पर, इनकम टैक्स से 80C के अंतर्गत छूट मिलती रहेगी, और पूरा पैसा टैक्स फ्री होता है।
- पैसा निकालने की सुविधा की बात करें तो जब आपकी बेटी 18 वर्ष आयु की हो जाती है तो आंशिक निकासी कर सकते हैं। पर पूरा पैसा 21 वर्ष खाता आयु होने पर ही मिलता है।
नोट – सरकार द्वारा, सुकन्या स्कीम यदि कोई नए नियम जोड़े जाते हैं तो यहाँ हम सूचना जोड़ देंगे
सम्बंधित पोस्ट – |
प्रधानमंत्री सुकन्या योजना के लाभ व उद्देश्य –
सुकन्या समृद्धि योजना लड़कियों की शिक्षा और शादी के खर्च को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। यह योजना माता-पिता को उनकी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करती है और उनके आर्थिक बोझ को कम करती है।
इस योजना के माध्यम से आप न सिर्फ अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं, बल्कि उन्हें एक मजबूत आर्थिक आधार भी प्रदान कर सकते हैं।
यदि आपकी बेटी की उम्र 10 साल या उससे कम है, तो आज ही सुकन्या समृद्धि खाता खोलें और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मजबूत कदम उठाएं।
योजना के मुख्य नियम –
- सुकन्या समृद्धि खाता केवल 10 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों के लिए खोला जा सकता है।
- माता-पिता या कानूनी अभिभावक खाता खोल सकते हैं,
- खाते को समय से पहले बंद करने के लिए कुछ विशिष्ट शर्तें होती हैं, जैसे कि लड़की की मृत्यु या गंभीर बीमारी। शादी एक ऐसा कारण नहीं है जिसके आधार पर खाता समय से पहले बंद किया जा सके।
- सुकन्या समृद्धि खाते पर सरकार द्वारा तय की गई ब्याज दर लागू होती है। यह दर समय-समय पर बदल सकती है।
- अब आप सुकन्या समृद्धि खाते में डिजिटल माध्यम से भी पैसा जमा कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल हो सकता है।
इसे भी पढ़ें – |